Featured

वकील संघ भवन के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन।

वकील संघ भवन के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन।
एमएलसी ने कहा- अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा की हो व्यवस्था।

जिला वकील संघ के पूर्व निर्मित भवन का 15 लाख रुपए की योजना से हुए जीर्णोद्धार कार्य पुरा होने पर एमएलसी सर्वेश कुमार ने सोमवार को उद्घाटन किया है। मौके पर सर्वेश कुमार ने कहा कि अन्य भवनों का जीर्णोद्धार कार्य को भी एमएलसी निधि से जल्द ही पुरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि कार्य कर रहे सभी अधिवक्ताओं की िस्थति एक जैसी नहीं है।

ऐसे में यदि सभी अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए, तो उसमें वे बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। विधान पार्षद ने कहा कि एमएलसी का विकास राशि आप जैसे टैक्स पेयर की ही राशि है। ऐसे में यहां कार्यरत 28 सौ अधिवक्ताओं को बैठने की बेहतर व्यवस्था होनी ही चाहिए। उद्घाटन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अधिवक्ता सुदर्शन कुमार ने कहा कि सर्वेश कुमार पढ़ा लिखा जनप्रतिनिधि हैं, जो शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में विकास कार्य करना चाहते हैं।

इन्होंने किया संबोधित उद्घाटन समारोह का संचालन वरीय अधिवक्ता ब्रज नंदन कुमार ने किया है। मौके पर वरीय पीपी संतोष कुमार सिन्हा, अधिवक्ता बैद्यनाथ सिंह, ब्रजनन्दन साहू, वकील संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो व सचिव विजयकांत झा, ऋषिकेश पाठक, प्रिंस कुमार, ललितेश पाठक, पूर्व पीपी मंसूर आलम, शांति स्वामी ने अपने विचारों को रखा। वहीं मनीषा कुमारी, विनोद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार सचिव मुन्ना कुमार, पूर्व अध्यक्ष बीएन साव आदि को विधान पार्षद ने अंगवस्त्र से स्वागत किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *