Featured

दरभंगा : अंडर-19 बालिका कबड्डी की टीम दरभंगा के लिए रवाना:किशनगंज में हेड मास्टर ने बढ़ाया हौसला, कल होगा मैच

किशनगंज में हेड मास्टर ने बढ़ाया हौसला, कल होगा ।
अंडर 19 बालिका कबड्डी की टीम और शिक्षक।
किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के कठामठा पंचायत में स्थित हाई स्कूल धनपतगंज की बालिका कबड्डी टीम राज्य स्तरीय अंडर 19 कबड्डी बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा रवाना हो गई। हाई स्कूल के अध्यापक आकाश कुमार रजक के नेतृत्व में बालिका कबड्डी टीम को हाई स्कूल प्रांगण से हेड मास्टर सादिर आलम ने रवाना किया।

बुधवार को दरभंगा जिला के लहेरिया सराय में राज्य स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अध्यापक कलाम एजदानी, मु शाहरेजा, मुमताज आलम, अजय कुमार, सारधा सिंह सहित आदि शिक्षक मौजूद थे। हेड मास्टर सादिर आलम ने कहा कि बीते दिनों खेल भवन किशनगंज में आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में अंडर 19 बालिका कबड्डी में हाई स्कूल धनपतगंज की टीम विजयी रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *