Featured

अरवल : अरवल में माले नेता की गोली मारकर हत्‍या, घर लौटते वक्त वारदात

अरवल में बीती देर शाम को घात लगाए हमलावरों ने गोली मारकर लेफ्ट नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या कर दी। सुनील चंद्रवंशी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अरवल के किंजर थाना क्षेत्र स्थित छक्कन बिगहा गांव के पास अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि भाकपा माले नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा प्रतीत होती है। अरवल एसपी के अनुसार बदले की नीयत से भाकपा नेता को गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस सुनील चंद्रवंशी के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *