Featured

बाल पर्यवेक्षण गृह में किशोरों को ध्यान,आसन, प्राणायाम का दिया गया प्रशिक्षण।

दरभंगा: बाल पर्यवेक्षण गृह में जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक दिलीप शुक्ला द्वारा दिनांक 06 मई से 13 मई 2023 तक चार-चार दिन के दो कोर्स का निःशुल्क संचालन किया गया।

इसमें किशोरों को ध्यान,आसन, प्राणायाम तथा सुदर्शन क्रियाएँ सिखाई गयी, इस कोर्स को करने के बाद किशोरों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग व सुदर्शन क्रिया करने से उन्हे मानसिक शांति मिली एवं उनका तनाव भी कम हुआ, साथ ही पॉजिटिव ऊर्जा का उनमे संचार हुआ।

किशोरों ने 40 दिनों तक योग व सुदर्शन क्रिया लगातार करने का संकल्प लिया,श्री शुक्ला पूर्व में भी पर्यवेक्षण गृह मे कई ऐसे शिविर आयोजित कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *