Featured

गर्मी का कहर शुरू! लू के थपेड़ों से झुलसेगा बिहार, IMD ने दी चेतावनी।

बिहार में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 35°C के करीब पहुंच चुका है, वहीं रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान 20°C से ऊपर चला गया है, जिससे लोग रात में भी गर्मी महसूस कर रहे हैं। इस बढ़ती गर्मी के कारण पंखे और कूलर चलने लगे हैं, वहीं एयर कंडीशनर की सर्विसिंग का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च के अंत तक राज्य में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जिससे लू चलने की संभावना रहेगी।

पछुआ हवा से बढ़ेगी गर्मी, पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 9 मार्च को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अभी पश्चिमी ईरान के पास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। वहीं, असम के ऊपर भी एक चक्रवात सक्रिय है। हालांकि, 12 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन इसका बिहार के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ने से राज्य में गर्मी और अधिक महसूस होगी।

11 मार्च का मौसम: तेज धूप और गर्म हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 11 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

दिन में तेज धूप रहने के कारण गर्मी अधिक महसूस होगी।
पछुआ हवा के झोंके वातावरण को और गर्म बना सकते हैं।
अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 3-4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
आज का अनुमानित तापमान
अधिकतम तापमान: 30°C से 36°C
न्यूनतम तापमान: 16°C से 20°C
10 मार्च को बिहार में तापमान का हाल
सबसे अधिक तापमान 33.4°C गोपालगंज में दर्ज किया गया।
सबसे कम न्यूनतम तापमान 13°C औरंगाबाद में रहा।
सबसे गर्म रात बेगूसराय में रही, जहां न्यूनतम तापमान 20.7°C दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता की बात करें तो कटिहार और अरेराज में सबसे अच्छी हवा रिकॉर्ड की गई। यहां का AQI क्रमशः 76 और 98 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *