Featured

सहरसा : आरओबी निर्माण की राह साफ, टेंडर प्रक्रिया शुरू:सहरसा में लाखों लोगों को मिलेगा लाभ, एमएलसी ने दी जानकारी

सहरसा में लंबे समय से प्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। संबंधित विभागों ने सभी बाधाओं को दूर करते हुए निर्माण कार्य आरंभ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पुल निर्माण निगम के राज्य स्तरीय पदाधिकारी ने आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोशी क्षेत्र के राजद एमएलसी डॉ अजय कुमार ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सहरसा के बंगाली बाजार में समपार फाटक के पास आरओबी बनने से लाखों आबादी लाभान्वित होंगे। इस प्रक्रिया में पथ निर्माण विभाग ने सक्रिय भूमिका निभाई है। विधायक और विधान परिषद सदस्य ने इस मुद्दे को बार-बार सदन में उठाया और सरकार को निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित एलपीए के बावजूद निर्माण प्रक्रिया पर अब कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। विधान परिषद के विंटर सेशन में चौथी बार इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया गया। उनके प्रयासों के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों की कोशिशें भी सफल रहीं। सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देशित कर निर्माण प्रक्रिया को गति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *