Featured

मक्का बीज वितरण में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई, बेगूसराय के प्रखंड कृषि पदाधिकारी निलंबित।

मक्का बीज वितरण में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई, बेगूसराय के प्रखंड कृषि पदाधिकारी निलंबित बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर मक्का बीज वितरण में अनियमितताओं को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. बेगूसराय में लापरवाही के कारण प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निलंबित किया गया. किसानों के हितों की रक्षा हेतु पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

अन्य जिलों में भी अनियमितता पर होगी सख्त कार्यवाही- विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा मक्का बीज वितरण में पाई गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. विभागीय स्तर पर पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मक्का बीज वितरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई.

 

संयुक्त निदेशक कृषि, मुंगेर के द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बेगूसराय जिले के एक प्रखंड में बीज वितरण में लापरवाही बरती गई है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बेगूसराय (सदर) रत्नेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के अधिकारों और योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन जिलों में भी ऐसी अनियमितताओं की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *