Featured

समस्तीपुर : अंडर-19 वीनू मांकड़ क्रिकेट में बिहार ने सिक्किम को 10 विकेटों से हराया, समस्तीपुर के रहने वाले बिहार टीम के कप्तान मो. आलम ने खेली 58 रनों की नाबाद पारी

अंडर-19 वीनू मांकड़ क्रिकेट में बिहार ने सिक्किम को 10 विकेटों से हराया, समस्तीपुर के रहने वाले बिहार टीम के कप्तान मो. आलम ने खेली 58 रनों की नाबाद पारी

हैदराबाद के स्टंप्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-19 वीनू मांकड़ टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बिहार की टीम ने शानदार वापसी करते हुए सिक्किम को दस विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करती हुई सिक्किम की टीम 29.1 ओवर में 90 रनों पर सिमट गयी। सिक्किम के ओर से करण ने 10 रन, इंजमामूल ने पांच रन बनाये। डेनरी, सिरनिम और निकेश बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बिहार की ओर से वासुदेव ने चार, तेजस्वी यादव ने तीन, बादल कुमार ने दो विकेट लिय। सुमन कुमार को एक विकेट मिला। जवाब में बिहार ने 10.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बनाकर मैच को दस विकेट से जीत लिया। बिहार की ओर से कप्तान मो. आलम ने नाबाद 58 रन और आयुष राज के नाबाद 29 रन बनाये। बिहार का अगला मैच अब आठ अक्तूबर को मध्यप्रदेश से होगा। बता दें कि की टीम के कप्तान मो. आलम समस्तीपुर जिले के रहीमपुर रूदौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता मो. बदरे आलम ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर में ही रहकर पटेल मैदान से क्रिकेट के गुर सीखे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *