Featured

दरभंगा : बाइक, देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद।

बाइक, देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद।कुशेश्वरस्थान पूर्वी के तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष अंकित कुमार नेतृत्व में पुलिस ने बीती शुक्रवार की देर शाम घोड़दौड़ गांव में छापेमारी कर बाइक सहित एक देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया।

तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया

थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि एक बाइक पर सवार कुछ बदमाश गांव में हवा में फायरिंग करने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों के वहां पहुंचने पर सभी बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया   है। ग्रामीणों ने बाइक को जब्त कर रखे हुए हैं।

बाइक को घेर कर कुछ ग्रामीण खड़ा था

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ उक्त गांव में कृष्ण कुमार यादव के दरवाजे के निकट पहुंचे तो वहां एक बाइक को घेर कर कुछ ग्रामीण खड़ा था। उन्होंने बताया कि बीआर 33-एसी 6182 नंबर की ग्लेमर बाइक को जब्त कर तलाशी ली गई।

चल रही है छापेमारी

इस दौरान बाइक के सीट के निचे छिपाकर रखा गया एक देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। कहा कि सूचनाकर्ता के पहचान पर फायरिंग करने वाले उसी गांव के तीन बदमाश के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *