घटना के वक्त दोनो ताड़ी के नशे में थे । घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव की है। घायल महिला की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र  के पकठौल वॉर्ड नंबर छह के रहने वाले मोहमद नाजरूल की पत्नी हालिमा खातून के रूप में हुईं है। घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र मोहम्मद शमशाद ने बताया की घटना के वक्त वो लोग काम पर गए हुए थे तभी चाचा और उसके पुत्र के द्वारा सरकारी सड़क पर पानी गिरने के विवाद में उनकी मां की जमकर पिटाई की गई है।

घटना के वक्त उनके चाचा और चचेरा भाई ताड़ी के नशे मे था। मारपीट की इस घटना की शिकायत थाना में करने पर थाना के द्वारा इलाज करा कर आने की बात कही गईं ।फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।