Featuredदरभंगाप्रादेशिक

खेत पर लग रहा था जानवरों का जमावड़ा, जब खेत मालिक पहुंचा तो देख कर उड़ गए होश।

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की न सिर्फ बेरहमी से हत्या कर दी। बल्कि उसके शव को हाथ-पैर बांधकर खेत की मिट्टी में दफना दिया। वहीं, इसका खुलासा तब हुआ जब खेत में शव के पास जानवर मंडराने लगे। ऐसे में स्थानीय लोगों को शक हुआ तो वे वहां पहुंचे। वहां गड्ढे से एक इंसानी उंगली दिखाई देने लगी। इसके बाद इसकी सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी गई। लेकिन छौड़ाही थाना पुलिस तकरीबन तीन घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद मजिस्ट्रेट की देखरेख में खेत में खुदाई करवाई गई, जिससे एक युवक की लाश बरामद हुई। यह घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के श्यामपुर बहियार की है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बहियार में जब एक किसान अपने खेत जा रहा था तभी उसने खेत में एक जानवर को देखा। वह किसान उस जगह गया तो मिट्टी में दबी हुई उंगली दिखी। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन इस दौरान पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के तीन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मजिस्ट्रेट की देखरेख में मिट्टी खोदकर शव को बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि जब किसान खेत की ओर गए तो एक खेत में एक लोमड़ी दफनाए गए शव के स्थान पर बार-बार मिट्टी खोद रही थी। तब शक होने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए छौड़ाही प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार को मजिस्ट्रेट बनाकर और पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। जहां मजदूरों को बुला कर जमीन खोद कर एक युवक का शव बरामद किया गया।

युवक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। उसकी हत्या करने के बाद शव को दफनाया गया था। हालांकि युवक के शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मौके पर मौजूद चौकीदार ने बताया कि हाथ-पैर बांधकर युवक की हत्या कर शव को मिट्टी में दफना दिया गया था। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *