Featured

मधुबनी : दो बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिला,ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र के बाड़ा टोल में अपने अधिकार की मांग को लेकर ससुराल में दो बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ मारपीट हुई है। महिला का हाथ मरोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीण महिला को बचाने दौड़े, तब-तक ससुराल के ससुर और देवर फरार हो गया। इसके बाद सामाजिक स्तर पर बैठक बुलाई गई और महिला के साथ खड़े होकर अधिकार दिलाने को लेकर लोग आगे आए। ग्रामीणों ने जन सहयोग से ससुराल के मुख्य द्वार पर ही महिला और बच्चे के रहने के लिए घर का निर्माण करवाया दिया। दरअसल, बाड़ा टोल निवासी रामबाबू राउत का बेटा रवि राउत दरभंगा जिला के जाले थाना अंतर्गत मस्सा गांव के बैधनाथ राउत की बेटी रिंकू कुमारी का पिछले 15 साल प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के ने शादी करने से किया था इनकार जबकि, पूर्व में लड़की की शादी कहीं और हुई थी। लेकिन, लड़की प्रेम में पड़ कर पहले पति को छोड़, इसके साथ रहने लगी। इसके बाद रवि राउत से लड़की का दो बेटा भी हुआ। लड़का लगातार शादी करने से टाल रहा था। बीते 21 मई को सामाजिक स्तर पर साहरघाट के दुर्गा मंदिर में दोनों की रजामंदी से विवाह करवाया गया। इसके बाद लड़की और लड़का दोनों बच्चों के साथ दिल्ली चला गया, लेकिन रूम ढूंढने के बहाने लड़की और बच्चे को छोड़कर लड़का दिल्ली से फरार हो गया। इसके बाद बीते सोमवार को पीड़ित लड़की अपने पति रवि राउत के घर अर्थात ससुराल पहुंच गई। लेकिन, लड़के के परिजन लड़की को रखने से इनकार कर दिया और मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इसके बाद बारिश में भींग कर लड़की अपने बच्चे साथ ससुराल के चौखट पर धरने देकर बैठी हुई है। पीड़िता रिंकू कुमारी ने कहा कि हमे हमारा अधिकार मिलना चाहिए। हम दो बच्चों के साथ कहा जायेंगे। हम इसी चौखट पर मर जायेंगे,। लेकिन, यहां से अब नहीं जायेंगे। मेरे साथ मारपीट भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *