समस्तीपुर :रील्स बनाकर बिना मेहनत के फेमस हो जाने की टेंडेंसी लोगों में काफी बढ़ती जा रही है। खासकर युवा पीढ़ी में इसकी गिरफ्त में हैं। कई बार जान भी चली जाती है। बिहार के समस्तीपुर फिर एक बार रील्स बनाने में हादसा हुआ जिसमें तीन की जान चली गई। शहर के धर्मपुर पासवान चौक के पास रविवार शाम करीब पांच बजे बूढ़ी गंडक नदी में रील्स बनाने के दौरान तीन किशोर बह गए गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से न्यू धरमपुर कॉलोनी के मो. जाहिद के पुत्र लकी का शव बरामद किया गया है। दो अन्य फैजान व समीर की तलाश की जा रही है।
इस मामले में नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रील्स बनाने के दौरान तीन किशोरों के डूबने की बात कही गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लकी नाम के किशोर का शव मिला है। लापता दो किशोरों की तलाश के लिए गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम की मदद ली जा रही है।
रील्स बनाने में जान जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले रील्स बनाने में ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बावजूद लोग रील्स बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते।



