Thursday, April 30, 2026
Homeदरभंगा : दरभंगा में मॉल के बाहर चाकूबाजी, खौफनाक कांड में एक...

दरभंगा : दरभंगा में मॉल के बाहर चाकूबाजी, खौफनाक कांड में एक युवक मौत की कगार पर

- Advertisement -
कोतवाली थाना क्षेत्र के मौलागंज स्थित स्मार्ट बाजार मॉल के बाहर चाकूबाजी और मारपीट की वारदात हुई। खरीदारी करने आये एक परिवार के साथ आये एक युवक को स्थानीय बदमाशों ने चाकू और बांस बल्ले से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि मो जिलानी कोमा की हालत में है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दरअसल स्मार्ट बाजार मॉल में किसी मामूली बात को लेकर मोहम्मद जिलानी का एक युवक से विवाद हो गया। तभी दूसरे युवक ने फोन पर अपने परिवार और कुछ साथी को घटना की सूचना देकर स्मार्ट बाजार बुला लिया। तब तक दोनों स्मार्ट बाजार से बाहर निकल सड़क पर पहुंच गए। तभी कुछ लोग आये और मोहम्मद जिलानी पर चाकू, लाठी-डंडे और बांस के फट्ठे से हमला कर दिया और जिलानी को जख्मी कर मौके से फरार हो गए। घायल मोहम्मद जिलानी की मां जफुरा खातून की लिखित शिकायत के बाद कोतवाली थाने में छह नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार के साथ इलाके के लोगो का गुस्सा भड़क गया और ये सब कोतवाली थाने पहुंच गए। लोगों का गुस्सा देख पुलिस एक्शन मोड में आई और आनन-फानन में आरोपी के एक करीबी को हिरासत में ले लिया गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular