Saturday, April 25, 2026
Homeभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ‘गांव गांव चलो, घर घर...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ‘गांव गांव चलो, घर घर चलो’ अभियान का शुभारंभ करेंगे 6 अप्रैल से।

- Advertisement -

प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने मानेसर में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गुरुग्राम में संपन्न हुई भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस 6 से 14 अप्रैल तक ओबीसी मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो, घर घर चलो, अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी अभियान का आरंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करने जा रहे हैं।

- Advertisement -

इस अभियान में उनके साथ ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य राज्यसभा सदस्य डा. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव, सांसद नायब सैनी व अन्य नेता भी रहेंगे। कांबोज ने बताया कि हरियाणा में इस अभियान के तहत 2 हजार गांवों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisement -

इससे पहले ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज की अध्यक्षता में एक बैठक कम्युनिटी सेंटर में हुई। इसमें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, ओबीसी मोर्चा हरियाणा प्रभारी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, विधायक पलवल दीपक मंगला, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. एल. शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, हरियाणा प्रभारी एवं गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता देश के लगभग एक लाख गांवों में जाकर लगभग एक करोड़ परिवारों से मिलकर भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कार्यों एवं योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती को भी गांव गांव में मनाया जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular