Featured

बेगूसराय : गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत:गंगा स्नान करने सुपौल से बेगूसराय आया था, गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया

बेगूसराय में आज गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से सुपौल निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने काफी कोशिश के बाद शव को खोज कर बाहर निकाला है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मुंगेर जहाज घाट की है। मृतक की पहचान सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज निवासी प्रमोद चौधरी के बेटे निखिल कुमार(18) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर जुटी भीड़।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निखिल अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने के लिए आया हुआ था। स्नान के दौरान ही अंदाजा नहीं रहने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। थोड़ी देर बाद बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने हल्ला मचाया। स्नान कर रहे लोगों ने खोजने का प्रयास किया। लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरों ने खोजने की कोशिश की।

इसके बाद अजीत कुमार, पप्पू सहनी, संतोष कुमार, जोशी कुमार, विशाल कुमार और निराला आदि ने काफी खोजबीन के बाद निखिल के शव को नदी से बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *