बेगूसराय : बेगूसराय में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान..
वही रैली के माध्यम से भी बच्चों ने विभिन्न स्लोगन एवं नारों के गांव का भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। वहीं चकमुजफ्फर में एकांकी के द्वारा बच्चों ने नशा से होने वाले नुकसान के बारे में प्रदर्शित कर बच्चों को जागरूक किया ।
इस दौरान प्राचार्य इंदू देवी, संजीत महतो,गणेश झा ने बच्चों को नशा के बारे में बताते हुए कहा कि आज के युवा पीढ़ी को नशा की बुरी लत खोखला बना रही है।वहीं बच्चों को नशा संबंधी दुष्परिणामों एवं इससे बचने के उपाय भी बताए गए।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि नशा एक अभिशाप है। नशे से ना केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ियां भी बर्बाद हो जाती है।सभी को नशे से दूर रहना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताना चाहिए।प्राचार्य अशोक ठाकुर, शंभू महतो,विपुल कुमार, इंद्रदेव महतो ने छात्रों से नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग करने कि अपील की
