Featured

सिवान : नगर पंचायत में एजेंसी से टैक्स वसूली का एकारनामा रद्द:सीवान में अनियमितता बरतने पर कार्यपालक अभियंता ने की कार्रवाई, 13 सदस्यों की नई टीम का गठन

सीवान शहर के सभी 45 वार्ड में गृहकर और ट्रेड लाईसेंस के लिए प्राइवेट एजेंसी नियुक्त किया गया था। प्राइवेट एजेंसी स्पौरो स्फटेट टेक प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी कर वसूली का काम करती थी। अब नगर पंचायत ने कर वसूली का एकारनामा एजेंसी से रद्द कर दिया है।

साथ ही 11 जून तक शहर में वसूली किया गया सभी प्रकार के कर का डाटा सॉफ्ट कॉपी 24 घंटा के अंदर नगर परिषद कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता ने बताया की अगर 24 घंटा के अंदर एजेंसी अपना डाटा जमा नहीं करती है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

अनियमितता बरतने पर की गई कार्रवाई

ज्ञात हो होल्डिंग टैक्स और शहर में वसूले जाने वाले अन्य प्रकार के टैक्स के लिए महज 10 माह पूर्व की एजेंसी का चयन हुआ था। इस मामले में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एजेंसी द्वारा लगातार अपने कार्य में अनियमितता बरती जा रही थी। आए दिन एजेंसी को लेकर शिकायत मिल रही थी।

जांच के दौरान कई मामले में एजेंसी दोषी भी पाया गया। जिसमें बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में स्थानीय नगर परिषद आद्यक्ष सेंपी गुप्ता और अन्य वार्ड पार्षदों ने पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया था।

वार्ड पार्षदों ने किया था विरोध

जब अक्टूबर 2023 में तत्कालीन नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता ने टैक्स वसूली का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी को दिया था। तब वार्ड पार्षदों ने इसका काफी विरोध किया था। कोई भी पार्षद प्राइवेट एजेंसी को जिम्मा सौंपने के पक्ष में नहीं था।

इस मामले में वार्ड पार्षद इंतेखाब अहमद ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास आवेदन देकर शिकायत भी दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में अभी सुनवाई चल रही है। गृहकर वसूली के लिए नए टीम का हुआ गठन।इधर गृहकर वसूली के लिए नए टीम का गठन किया गया है।

13 सदस्यों की टीम का गठन

कार्यपालक अभियंता ने बताया की सभी मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। गृहकर वसूली के लिए 13 सदस्यों का एक टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को कार्यालय में टीम को कर वसूली का हिसाब देना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *