लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्यसभा में 10 सीटें खाली हो गई हैं. राज्यसभा सचिवालय ने इन रिक्तियों को अधिसूचित किया है. इसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में 2-2, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक रिक्तियां शामिल है.
लोकसभा के लिए निर्वाचित होने से सीटे खाली हुई है.
नोटिफिकेशन में राज्यसभा सचिवालय ने कहा, ‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 69 की उप-धारा (2) के साथ-साथ धारा 67 ए और धारा 68 की उप-धारा (4) के प्रावधान हैं. इसके तहत 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने जाने की तारीख यानी 4 जून 2024 से राज्यसभा के सदस्य नहीं रहे.’ इस अधिसूचना के बाद अब निर्चाचन आयोग राज्यों की परिषद में इन रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव की नई तारीखों की घोषणा करेगा।
बिहार में मीसा भारती, विवेक ठाकुर के लोकसभा के लिए निर्वाचन होने खाली हुई है तो असम से कामाख्या प्रसाद तासा , सर्बानंद सोनोवाल , मधियप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयनराजे भोंसले , पीयूष गोयल , राजस्थान से केसी वेणुगोपाल , हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा और त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने से सीटें खाली हुईं हैं.