Featured

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश:बेगूसराय में मां ने लगाया मर्डर का आरोप, कहा- 3 महीने पहले छोड़ कर चली गई थी पत्नी।

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर साहेबपुर कमाल और उमेश नगर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को लाश मिला था। बेगूसराय में मृतक के परिजनों ने रिश्तेदार पर ही काटकर हत्या करने के बाद लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव में महेंद्र साह के बेटे चंदन कुमार (30) के रूप में हुई है‌। परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार का शव सोमवार की सुबह साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बरामद किया था।

जिसे आज अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मृतक की मां सबुजा देवी ने बताया कि चंदन पत्नी और बच्चों के साथ साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर गांव में अपने साढ़ू मणी साह के यहां रहता था। जहां वह साढ़ू के दुकान में चार सौ रुपए रोज की मजदूरी पर रहता था।

सास के साथ हुई थी बहस

तीन महीने पहले उसकी पत्नी सुदामा देवी पति और बच्चे को छोड़कर भाग गई थी। चंदन कमा कर अपने बच्चे का पालन पोषण वहीं कर रहा था। मां ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी सास कर्रख से साहेबपुर कमाल आई। जहां चंदन के साथ बहस हुई।

तभी से साढ़ू मणी साह उसे खिला पिला कर रोज पिटाई करता था। परसों रात चंदन ने फोन पर अपने भाई को बताया था कि उसका जान खतरे में है, उसके पास पैसे नहीं हैं। बच्चे भी साथ में है। सुबह में उसकी क्षत-विक्षत लाश रेलवे ट्रैक से बरामद हुई है।

मां का आरोप है कि साढ़ू ने ही कई टुकड़ों में काटकर रेलवे लाइन पर रख दिया था। चंदन को तीन बच्चे हैं, बड़ी बेटी सोनाक्षी (11), दो बेटा आर्यन (10 ) और आदर्श (8 ) है। साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल पुलिस का मामला है, मुझे कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *