Featured

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शहनवाज हुसैन सहरसा पहुंचे, कॉंग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना।

सहरसा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और भारत सरकार के पूर्व मंत्री सैय्यद शहनवाज हुसैन आज सहरसा दौरे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पत्रकार वार्ता के दौरान हुसैन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कॉंग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा केवल शो-बाजी साबित हुई और इसमें सिर्फ प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ गालियों की चर्चा रही। हुसैन ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

उन्होंने महागठबंधन की नुक्कड़ सभाओं की आलोचना करते हुए कहा कि पहले महा रैली का वादा था, लेकिन बाद में यह केवल नेता-प्रधानता वाली नुक्कड़ सभा बन गई, जिसमें जनता की भागीदारी न्यूनतम थी। हुसैन ने कहा कि बिहार में साफ हो गया है कि एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *