Friday, June 26, 2026
Homeडीएम की अध्यक्षता में सीएमआर आपूर्ति हेतु समीक्षा बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सीएमआर आपूर्ति हेतु समीक्षा बैठक

- Advertisement -

दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में (सीएमआर) की आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न प्रखंडों एवं राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं राइस मिल संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर राज्य खाद्य निगम (एसएफसी), दरभंगा को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर आपूर्ति पूर्ण करने हेतु सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएँ।

 

जिलाधिकारी ने सभी राइस मिलरों को निर्देश दिया कि वे सीएमआर की शेष आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण करें तथा राज्य खाद्य निगम को निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न प्रबंधन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुचारु व्यवस्था के लिए समयबद्ध आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने रैयाम चीनी मिल से संबंधित विषयों पर विमर्श की तथा किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि उपज क्षेत्र के किसानों को सदस्यता एवं संबंधित योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि अधिकाधिक किसान इससे जुड़ सकें।

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत,जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बीएसएफसी, सहायक निबंधक (दरभंगा एवं बेनीपुर अंचल), सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तथा संबंधित राइस मिलर उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular