Featured

बिहार को वैक्सीन नहीं दे रही केंद्र सरकार’, बढ़ते संक्रमण के बीच नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग।

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार (10 मार्च) को हाई लेवल मीटिंग की. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने राज्य में कोरोना संक्रमण की अपडेट स्थिति और विभाग द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले दो-तीन दिनों से बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. बिहार में अभी भी प्रतिदिन कोरोना की बड़ी संख्या में टेस्टिंग हो रही है. अभी पूरे देश में कोरोना की जितनी जांच हो रही है उसकी एक तिहाई जांच बिहार में हो रही है. देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच छह लाख के करीब है जबकि बिहार में 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच आठ लाख से ज्यादा हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *