Featuredदरभंगा

एडीजे प्रथम को दी गई विदाई।

बेनीपुर। न्यायालय परिसर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

मिथिला परंपरानुसार एडीजे वन को पाग, चादर से सम्मानित करते हुए न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने नम आंखों से विदा किया।

कर्मचारियों ने कहा कि उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। वे अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने के साथ साथ व्यवहार कुशल भी थे। उनके रहते न्यायालय में कई विकास कार्य भी हुए।

कर्मचारियों ने विदा करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना भी किया। एडीजी श्री कुमार ने भी सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने का नसीहत देते हुए आशीर्वाद दिया।

ज्ञात हो कि उन्होंने 8 अप्रैल 2021 को बेनीपुर में एडीजे का पदभार ग्रहण किया था एवं वर्तमान में उनका स्थानांतरण मुंगेर हुआ है।

मौके पर एसीजेएम संगीता रानी, एसडीजेएम प्रमोद रंजन, मुंसिफ सह न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद, नाजिर संतोष कुमार, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, राजकमल झा, शिवम कुमार, निरंजन वर्मा, सुजीत कुमार, कन्हैया, जुगेश, रहमत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *