Featuredदरभंगा

आटा चक्की मिल से अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ी थानान्तर्गत ग्राम- बेलही, वार्ड नम्बर-14 के निवासी अनिल कुमार को आटा चक्की एवं चूड़ा

मील के आड़ में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि आटा चक्की एवं चूड़ा मील के जांच के क्रम में 24 कार्टन में लगभग 216 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

किया गया। तदोपरान्त घटनास्थल पर विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब को जप्त किया गया एवं शराब कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2022) के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *