Featuredदरभंगा

संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

दरभंगा: नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 08 अप्रैल 2024 (सोमवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Acaryo India द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में JRP (जॉब रिसोर्स पर्सन) के लिए 20 पदों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा 12वीं उत्तीर्ण एवं अनुभवी (फील्ड एवं सोशल वर्क) महिला/पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15,000/- रुपये सहित पी.एम, ई.एस.आई, चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा जिला के सभी प्रखण्ड में एक-एक पद पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *