बार एसोसिएशन में दावत-ए-इफ्तार का हुआ आयोजन।
दरभंगा। माहे रमजान के अवसर पर बुधवार की शाम बार एसोसिएशन भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारी ने शिरकत की।
इफ्तार में शामिल सभी लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर इफ्तार पार्टी में भाग लिया तथा अमन चैन कि दुआ मांगी।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.के तिवारी, एडीजे रमाकांत, श्रीराम झा, शैलेंद्र कुमार, रवि शंकर कुमार, सीजेएम आदिदेव, करुणा निधि प्रसाद आर्य, समेत दर्जनों न्यायिक पदाधिकारी समेत बार एशोसिएशन के अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा, अधिवक्ता मुमताज आलम, कौशर इमाम हाशमी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
