Featuredदरभंगा

यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 46 वाहन चालको से 39 हजार रूपया जुर्माना वसूल।

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 46 वाहन चालको से 39 हजार रूपया का जुर्माना वसूला गया है।

यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लहेरियासराय, लोहिया चौक, दोनार चौक एवं यातायात थाना के समीप आज यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मियों से भी हेलमेट नहीं पहनने का जुर्माना वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि यातायात थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने 16 वाहनों से 8 हजार, सुदर्शन सिंह ने 10 वाहनों से 9 हजार, धीरेंद्र कुमार ने 4 वाहनों से 4 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष द्वारा 16 वाहनों से 18 हजार रुपया समेत कुल 39 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।

श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है इसलिए यातायात नियम का पालन जरूर करें। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने वालों से चालक एवं पीछे बैठने बाले दोनों को हेलमेट का उपयोग एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों से सीट बेल्ट का उपयोग करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *