Featuredदरभंगा

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

दरभंगा में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक बलराम की मौत हो गई। वहीं एक युवक वशीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शिव शक्ति पेट्रोल पंप के नजदीक की है। घायल शख्स वशीर अहमद ने बताया कि वह दोस्त बलराम के साथ बाइक पर सवार होकर किसी से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस के कैदी वाहन ने टक्कर मार दी।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण खांटी गांव के पास SH- 56 बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बलप्रयोग भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। फिलहाल मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ बिरौल SDPO मनीष चंद्र चौधरी, बेनीपुर SDPO आशुतोष कुमार दल-बल के साथ मौजूद हैं। आक्रोशित ग्रामीण कैदी वाहन से टक्कर मारने वाले शख्स को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *