Featuredदरभंगा

जमानत पर लौटे युवक से मारपीट, डीएमसीएच में भर्ती।

नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला स्थित सीएम साइंस कालेज के निकट पुराने मामले में जमानत पर लौटे युवक के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। जिसमें, अनवारुल जाहिद के पुत्र मो. अफजल जख्मी हो गया।

जिसका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। वहीं, बचाव करने पहुंचे युवक के पिता अनवारुल जाहिद पर हमला कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पुलिस ने जख्मी अफजल मो.अफजल को डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मो.अफजल चाकूबाजी मामले का आरोपी है और रमजान शुरू होने से कुछ ही दिन पहले 9 महीने जेल की सजा काटकर जमानत पर बाहर आया है।

मो. अफजल पर मोहर्रंम में जान बुझकर करतब दिखाने के बहाने चाकू से हमला करने का आरोप लगा। जिसमें, उसे जेल की सजा काटनी पड़ी लेकिन जब वापिस जमानत पर घर लौटा तो उसपर फिर बदले की भावना से हमला कर दिया।

वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें, एक पक्ष से मो. अख्तर और उसके पुत्र मो. असलम, मो. अहद, मो. फहद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से जख्मी युवक के पिता अनवारुल जाहिद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य गिरफ्तारी के लिए करवाई की जा रही है। वह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *