Featuredदरभंगा

मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए दरभंगा के संतोष दत्त झा,हैदराबाद में मिला सम्मान।

मैथिली अधिकार दिवस पर हैदराबाद में आयोजित इक्कीसवें अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए संतोष दत्त झा l दरभंगा के सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर,संस्था के महासचिव डॉ वैद्यनाथ चौधरी बैजू,पंडित कमलकांत झा, महेन्द्र नारायण राम,अमेरिका से आये डॉ अजय झा एवं माला झा ,चुनाव आयोग के आइकॉन मणिकांत झा समेत कई जानी मानी हस्तियों ने श्री झा को पाग, चादर और माला के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया l

बताते चलें कि श्री संतोष दत्त झा दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत तरौनी (बड़ी) गाँव के स्व.गोविन्द दत्त झा एवं स्व.निर्मला देवी के पुत्र हैं तथा दो दशक से भी अधिक समय से टेलीविजन पत्रकारिता में सक्रिय हैं l

अपने सम्मान से उत्साहित श्री झा ने इस अवसर पर आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार जताते हुए माता पिता ,भगवान एवं अपने सभी शुभेच्छुओं को इसका श्रेय दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *