Featuredदरभंगा

बड़गांव ओपी के नजदीक मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी।

दरभंगा के जमालपुर थाना के बड़गांव ओपी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर कमला बांध के नीचे शनिवार के अहले सुबह एक युवक लाश मिली। स्थानीय लोगों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को बुलाकर शव की पहचान कराई जा रही है। मृतक की उम्र 35 से 40 के बीच बताई जा रही है।

इस बाबत बड़गांव ओपी प्रभारी कल्पना कुमारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि सुबह में सूचना मिली की कोठराम बांध के पास एक अज्ञात शव मिला है। हमलोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कोठराम बांध पर मिट्टी का काम चल रहा है। थाना से कुछ ही दूरी पर ये घटना हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि मिट्टी के काम के वजह से गाड़ी आने जाने में कठिनाई होती है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *