Featuredदरभंगा

सांसद ने दुर्गा मंदिर के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का लिया जायजा।

गौड़ाबौराम: सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने मंगलवार को गौड़ाबौराम विधानसभा अंतर्गत कसरौर बेलवाड़ा पंचायत का दौरा का जनसंपर्क किया।

उन्होंने दक्षिणी कसरौर स्थित श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के बाद मंदिर का जायजा लिए। सांसद ने कहा कि इस मंदिर में संपूर्ण मां दुर्गा परिवार (माता दुर्गा, माता लक्ष्मी,माता सरस्वती, श्री गणेश, श्री कार्तिकेय तथा पार्वती-महादेव के संगमरमर की मूर्ति है।

अनावरण आगामी 23 नवंबर को होना है। पूर्व से तय कार्यक्रम के कारण वह उस दिन दरभंगा से बाहर रहेंगे। दो दिन पूर्व ही आज मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए वहीं आगामी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिए।

दरभंगा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह, माधव झा आजाद, रजनीश सुंदरम, मुखिया कन्हैया चौधरी मुखिया विजय चौधरी, मुखिया श्रवण साहु, कन्हैया झा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *