गोपाष्टमी के अवसर पर दरभंगा गौशाला में गो पूजन कार्यक्रम आयोजित।
दरभंगा: गोपाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को दरभंगा गोशाला में गो पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर समाज की बहुत अधिक महिलाएं एवं पुरुषों ने गो माता की पूजा की।
गोशाला सोसाइटी के प्रधान सचिव पवन कुमार सुरेका, सचिव कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुशील कुमार जैन, नारायण मिश्र बाबा, सह कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सराफ ने गो माता की पूजा की। इस मौके पर वहां उत्सवी माहौल बना रहा। दूर-दूर से भी लोग वहां पहुंचते थे।
