Featuredप्रादेशिक

शर्मनाक: बच्ची की हत्या की धमकी देकर मां से दुष्कर्म।

बलरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि वह समीपवर्ती गांव चिल्हापाड़ा दुर्गा मंदिर में दुर्गापूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने अपने ढाई वर्षीय बच्ची को लेकर गई थी। कार्यक्रम के दौरान देर रात बेटी को प्यास लगने पर वह मंदिर के समीप चापाकल पर पानी पिलाने गई।

 

पीड़िता ने कहा कि इसी दौरान आहुता के निवासी मनोज सहनी ने वहां पहुंचकर बेटी को गोद में ले लिया। बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए पीछे आने को कहा। एक किमी दूर सुधानी नदी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपित के एक साथी महेश सहनी ने उसे भगाने में मदद की। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *