Featuredप्रादेशिक

वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच देर शाम गोलीबारी, दो गंभीर।

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार देर शाम गोलीबारी की घटना हुई।

इस घटना में दोनों पक्ष के एक-एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान भूषण गांव निवासी जयवीर यादव और दशरथ डीह गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।

गोलीबारी की घटना को लेकर डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तौर पर थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *