Featuredदरभंगा

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का किया जाएगा आयोजन।

दरभंगा: 01 अक्टूबर 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में अपराह्न 12:00 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है।

उक्त के आलोक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा सुरेश कुमार द्वारा पदाधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेने हेतु पत्र निर्गत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *