Featuredदरभंगा

महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी रोक।

दरभंगा: 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में 11ः00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उनके फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।

तत्पश्चात् लहेरियासराय टावर पर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को निरामिष दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, इसलिए 02 अक्टूबर को सम्पूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *