Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, पुलिस ने जबरन कराया शव का अंतिम संस्कार।

बिहार की महागठबंधन सरकार में अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. पूरे प्रदेश में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है. ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है. यहां मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर पंचायत स्थित चमगढ वार्ड संख्या 7 में कुछ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक महादलित समुदाय से था और गांव में एक छोटी सी दुकान चलाता था. पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर रात में ही जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया है.

परिजनों के मुताबिक पुलिस ने देर रात में ही शव का जबरन दाह संस्कार कर दिया. पीड़ित परिजन इस बात से नाराज हैं. बता दें कि गांव के ओकिल ऋषिदेव और मृतक अर्जुन ऋषिदेव के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था. ओकील ऋषिदेव पर आरोप है कि उसने बीती रात यानी रविवार (3 सितंबर) की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर अर्जुन ऋषिदेव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में अर्जुन ऋषिदेव को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले को लेकर मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *