Featuredदरभंगाप्रादेशिक

शराबी पिता की चाकू घोंपकर बेटे ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद पीने वाले अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब पीने को लेकर कई आपराधिक घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव का है जहां एक बेटे ने अपने शराबी पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद बेटे ने कहा कि पापा शराब पीकर घर आता था और अक्सर मम्मी के साथ मारपीट करता था। वह बहुत दिन से यह सब देखता आ रहा था लेकिन इस बार वह मम्मी को पीटता नहीं देख सका। किशन ने बताया कि गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया।

मृतक की पहचान बोअरिया गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वही मौके से हत्यारे बेटे को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू को भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *