Monday, April 27, 2026
Homeदरभंगासरकार द्वारा मिलने वाली प्रतोत्सहन राशि से छात्र ने खरीदी पिस्तौल, फिर...

सरकार द्वारा मिलने वाली प्रतोत्सहन राशि से छात्र ने खरीदी पिस्तौल, फिर अपने ही दोस्त की हत्या…

- Advertisement -

डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल विधि विरुद्ध दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल के अलावा तीन कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस के समक्ष पूछताछ में दोनों ने यह खुलासा किया है कि मंगलवार की शाम एक भाई देसी पिस्ताैल लेकर खेल मैदान में पहुंचा था, जिसमें कारतूस भी लोड थे।

- Advertisement -

दोस्तों को पिस्तौल दिखाने के लिए गांव के सभी चार-पांच नाबालिग दोस्तों को मैदान पर बुलाया गया था, जिसमें रितेश भी शामिल था। सभी के आने पर विधि विरुद्ध एक बालक पिस्तौल लेकर फोटो खिंचवा रहा था, इसी बीच अचानक गोली चल गई, जो सीधे फोटो खींच रहे नाबालिग रितेश कुमार के सिर में जा लगी। सिर में गोली लगने से रितेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्वजन व ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए आटो से लेकर घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

डीएसपी के अनुसार पूछताछ में विधि विरुद्ध सगे भाइयों ने यह भी बताया कि मैट्रिक परीक्षा में एक भाई ने द्वितीय स्थान हासिल किया था, जिस पर सरकार की ओर से 10 हजार की प्रोत्साहन राशि मिली थी। वह पैसा भाई के खाते ही आया था, जिसे निकालकर भाई ने नई पिस्तौल व आधा दर्जन कारतूस खरीदे थे। परिवार वालों को इसकी भनक नहीं लगी थी। मृतक रितेश व पकड़े गए विधि विरुद्ध दोनों सगे भाई आपस में दोस्त थे। साथ में रोज पढ़ते व खेलते-कूदते थे। रितेश कुमार लखावर गांव स्थित टेन प्लस टू में इंटर का छात्र था।

रितेश के पिता ट्रैक्टर चालक अर्जुन यादव के बयान पर घोसी थाने में छह नामजद एवं चार-पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है।प्राथमिकी के अनुसार गांव के बिंदी यादव से लंबे समय से तीन कट्ठा जमीन को लेकर अर्जुन यादव का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में बिंदी यादव व उसके गोतिया के लड़कों ने रितेश को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

जमीन विवाद में पहले भी परिवार के साथ मारपीट की गई थी, केस-मुकदमा भी हुआ था, बाद में पंचायती हुई थी। पंचायती के बाद भी आरोपितों ने उनकी जमीन पर कब्जा जमा रखा है। रितेश दो भाइयों में बड़ा था, एक बहन है। घटना से घर में मातम पसरा है। घोसी थानाध्यक्ष भवेश मंडल ने बताया कि मंगलवार की शाम लखावर गांव के रितेश कुमार को घर से बुलाकर गांव से पूरब धोवघटा पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर गोली मारकर हत्या करने वाले को थल्लु विगहा गांव से हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular