Friday, August 21, 2026
Latest:
Featured

आज नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार, पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम-2026-27 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता से पूर्व खेल विकास की अवधारणा के उद्येश्य से जिले के सभी मध्य विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का पाँच दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्त्ता, लोक शिकायत निवारण, दरभंगा, श्री राजेश गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा, श्री चंदन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), दरभंगा तथा जिला खेल संघ के सचिव, श्री जितेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्त्ता, लोक शिकायत निवारण, श्री राजेश गुप्ता ने कहा कि खेल से राष्ट्रीय भावना का विकास होता है एवं मन-मस्तिष्क में नयी ऊर्जा का प्रवाह होता है।


उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में बच्चों के बीच शारीरिक गतिविधियों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल बालकों के सर्वांगिण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा, श्री चंदन कुमार ने कहा कि विद्यालय खेल प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक छात्रों की प्रतिभा को पहचानने और उभारने का कार्य करता है।उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षक विद्यालयों में खेल-कुद की गतिविधियों के संयोजक होते हैं और बच्चों के भविष्य के निर्माता होते हैं।
उन्होंने शारीरिक शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करवाने का आह्वान किया।

जिला खेल संघ के सचिव, श्री जितेन्द्र कुमार ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों का ससमय प्रशिक्षण उनके कर्त्तव्य में निरंतरता और पारदर्शिता लायेगा और उनकी कार्य क्षमता को समृद्ध करने में सहयोग करेगा।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), श्री नितेश कुमार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिक्षण का एक अभिन्न हिस्सा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री आशीष कुमार, श्री निशांत कुमार, श्री देवनंदन झा, श्री मुकेश मिश्रा, श्री ब्रजेश सिंह, सहित कई प्रशिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित हुए। मंच संचालन श्री कुमार अनुराग तथा धन्यवादन ज्ञापन श्री राजेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *