Featured

जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार की विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार की विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस अवसर पर जन जन को संदेश देने के लिए जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा चयनित तीन स्थलों पर दरभंगा रेलवे स्टेशन लहरिया सराय टावर और लालबाग बालिका उच्च विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।*इसमें गीत संगीत नृत्य और नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा परिवार और समाज को नाश करता है।

इस अवसर पर सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क और श्री प्रदीप कुमार उत्पाद अधीक्षक ने स्थानीय लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के रोकथाम के संबंध में कई अहम जानकारी दिए। उपनिदेशक जनसंपर्क ने कहा कि नशीले पदार्थों का क्रय विक्रय विनिर्माण एवं परिवहन दंडनीय अपराध है ।इसके तहत कठोर कारावास एवं जुर्माना की राशि का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अपने बाल बच्चों को शिक्षित करें जो समाज और परिवार का नाम रौशन करेगा* ।नशे से अभिभावक और बच्चे दोनों दूर ही रहे तभी परिवार में खुशीयाली आएगी आएगी।

 

नशा मुक्ति अभियान पर पर बच्चों के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।

चित्रकला प्रतियोगिता- उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीर चक के विद्यार्थियों के द्वारा चित्र कला की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान सोनाली कुमारी ,द्वितीय रोहिणी कुमारी और तृतीय अर्चना कुमारी ने प्राप्त की।

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीनाक्षी कुमारी, द्वितीय ज्योति कुमारी, और तृतीय स्थान हर्ष कुमार ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक दरभंगा ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक पतन की ओर ले जाता है और पूरे परिवार एवं समाज की प्रगति को अवरुद्ध कर देता है। आम जनों विशेषकर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का जिला प्रशासन हर संभव प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रहा है। इस बुराई से बचाव करना हम सब की जिम्मेदारी है ताकि स्वस्थ एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *