400 से अधिक मरीजों ने उठाया निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का लाभ
इनर व्हील क्लब, दरभंगा एवं एस. वी. हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में तरलाही में हुआ सफल आयोजन

दरभंगा, 02 अगस्त 2026। मध्य विद्यालय, तरलाही (दुर्गा मंदिर के निकट) परिसर में रविवार को इनर व्हील क्लब, दरभंगा एवं एस. वी. हॉस्पिटल, लहेरियासराय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चले इस शिविर में 500 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का शुभारंभ इनर व्हील क्लब, दरभंगा की अध्यक्ष डॉ. नीतू मेहता, सचिव श्रीमती अंशु, एस. वी. हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. श्वेता झा एवं उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।शिविर में ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, दंत रोग तथा जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर डॉ. गौरी शंकर झा ने 75, डॉ. नूतन बाला सिंह ने 45, डॉ. पूनम सिंह ने 40, डॉ. सविता मिश्रा ने 25, डॉ. सुजाता राय ने 30, डॉ. नवीन कुमार ने 50, डॉ. मनीष कर्ण ने 30, डॉ. उषा झा ने 50 तथा डॉ. अर्चना गौतम ने 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर के दौरान मरीजों का निःशुल्क ब्लड शुगर परीक्षण भी किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों के प्रारंभिक लक्षणों की अनदेखी न करने की सलाह दी।कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब, दरभंगा की ओर से शिविर में अपनी सेवाएँ देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही इनर व्हील क्लब द्वारा विशेष रूप से एस. वी. हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गौरी शंकर झा एवं निदेशक डॉ. श्वेता झा को मोमेंटो एवं सम्मान-चादर भेंट कर उनके सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब, दरभंगा की अध्यक्ष डॉ. नीतू मेहता एवं सचिव श्रीमती अंशु ने एस. वी. हॉस्पिटल की पूरी टीम को इस जनकल्याणकारी चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आशा व्यक्त की।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. श्वेता झा, निदेशक, एस. वी. हॉस्पिटल तथा इनर व्हील क्लब की सदस्य श्रीमती अपूर्वा ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर इनर व्हील क्लब, दरभंगा की सदस्याएँ सुधा दारुक, स्वाति, सोनी, प्रभा, सुनीता, रीना एवं स्मिता उपस्थित रहीं। उनकी सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन अत्यंत सफल रहा।

शिविर का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता श्री रवि प्रकाश यादव एवं श्री आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर को सफल बनाने में दीपेश जी, जितेंद्र पंडित, तुलसी सिस्टर, सेतु, गजाली, प्रभाकर, अविनाश, संजय-3 एवं संजय दास का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर एस. वी. हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविरों का नियमित आयोजन करता रहेगा l
