दरभंगा के मब्बी में कमतौल रोड मोड़ पर अवस्थित जी डी गोयन्का हेल्थ केयर एकेडमी ने अपनी स्थापना के शानदार एक वर्ष पूरे कर लिए और इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन
दरभंगा के मब्बी में कमतौल रोड मोड़ पर अवस्थित जी डी गोयन्का हेल्थ केयर एकेडमी ने अपनी स्थापना के शानदार एक वर्ष पूरे कर लिए और इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर 
पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई एवं इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया और संस्थान द्वारा मिले मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक श्री अमन कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें अपने ज्ञान, कौशल और मेहनत के बल पर समाज एवं देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक अमन कुमार ने कहा कि जी डी गोयन्का हेल्थकेयर एकेडमी की स्थापना के पहले ही वर्ष में शानदार उपलब्धियों और कामयाबी ने उनके साथ पूरे एकेडमी परिवार के उत्साह को दोगुना कर दिया है और हम मिथिला के विद्यार्थियों को बेहतरीन हेल्थकेयर प्रशिक्षण के साथ प्रतिष्ठित और देश विदेश में मान्य सर्टिफिकेट देकर उनके भविष्य और कैरियर को संवारने के लिए कृतसंकल्पित हैँ


समारोह उत्साह, गर्व और नई शुरुआत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

