Featured

समस्तीपुर  :  समस्तीपुर राम जानकी मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी:पुजारी ने कहा- 100 साल से ज्यादा पुरानी थी अष्टधातु की मूर्तियां, 20 लाख रुपए कीमत

पुजारी ने कहा- 100 साल से ज्यादा पुरानी थी अष्टधातु की मूर्तियां, 20 लाख रुपए कीमत

 

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित गद्दों बाजिदपुर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से भगवान की मूर्ति चोरी हो गई है। चोर ने मंदिर से श्रीराम,सीता और लक्ष्मण सहित एक अन्य अष्टधातु की मूर्ति चुराकर ले गए। मूर्ति लगभग लगभग 100 साल से अधिक की बताई गई है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

मंदिर पुजारी जितेंद्र झा से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मूर्ति चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई जब वो मंदिर में पूजा करने पहुंचे। वो जब भगवान के गर्भगृह में पूजा करने के लिए गए तो देखा कि मंदिर में मूर्ति ही नहीं है। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी।

मंदिर से मूर्ति चोरी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

राम जानकी ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्ति चोरी।
100 साल से ज्यादा पुरानी थी सभी मूर्तियां

पुजारी ने बताया कि बुधवार की रात वो भगवान की पूजा करके घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह वो हर दिन की भांति भगवान का पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। भगवान के गर्भगृह का गेट खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में स्थापित श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां गायब है। मूर्ति लगभग 100 साल से भी ज्यादा पुरानी थी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गद्दों बाजिदपुर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से 100 साल से अधिक पुरानी भगवान की मूर्ति चोरी हो गई है। सभी मूर्तियां अष्टधातु की है। पुलिस हर बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *