Featured

सहरसा : नवंबर महीने में होगा ​​विषहरा महोत्सव का आयोजन:मधेपुरा सांसद ने सीएम का जताया आभार, तैयारी में लगे लोग

सहरसा के दीवारी स्थिति प्रसिद्ध विषहरा मंदिर को पर्यटन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सीएम का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नवंबर में विषहरा महोत्सव मनाया जाएगा। दरअसल बीते 20 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार सहरसा पहुंचे थे। यहां मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की थी। इसके साथ ही मंदिर को पर्यटन विभाग से जोड़ने की घोषणा की थी। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि पर्यटन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद पर्यटन महोत्सव मनाने के लिए 20 लख रुपए का आवंटन किया गया है। नवंबर में विषहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर बैठक कर विचार विमर्श किए जाने की जानकारी दी गई है। मंदिर के निर्माण में अब तक 12 से 13 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *