बेगूसराय : बेगूसराय में बहन से मिलने गए भाई का शव बरामद:गंगा नदी में कूदने की मिली थी सूचना, बहनोई के परिवार वालों पर हत्या का आरोप
बेगूसराय में बहन से मिलने गए भाई का शव बरामद:गंगा नदी में कूदने की मिली थी सूचना, बहनोई के परिवार वालों पर हत्या का आरोप
गंगा नदी में कूदने की मिली थी सूचना, बहनोई के परिवार वालों पर हत्या का आरोप।
शोकाकुल परिजन। मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा रामदीरी गंगा तट से शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान मालीपुर पंचायत के वार्ड पांच निवासी मुकेश मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा के 24 वर्षीय पुत्र बमबम मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक युवक के पिता ने अपने दामाद के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी सूचना चकिया थाना को दी गई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पिता ने लगाया हत्या का आरोप पूरे मामले की जानकारी देते हुए पिता मुकेश मिश्रा ने बताया कि बमबम मिश्रा गोपालगंज में एक निजीफाइनेंस कंपनी का रिसीवर एजेंट के रूपमें काम कर रहे थे। जहां से 15 दिनों की छुट्टी पर घर आया हुआ था।15 अक्टूबर को अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल मटिहानी गया था। वहां से उसे किसी ने बुलाकर ले गया। जिसके बाद उसकी हत्या करके गंगा नदी में फेंक दिया। उन्होंने युवक के बहनोई के परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बीते 16 अक्टूबर को दोपहर 12:20 बजे घर के मोबाइल पर उससे बातचीत हुई थी। कुछ ही समय बाद परिवार के लोगों को बहनोई के भाई ने फोन किया। कहा कि बमबम गंगा नदी में कूद गया है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू किया। परंतु तीन दिनों तक कुछ भी पता नहीं चल पाया।
