Featured

सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

10 जुलाई तक लंबित सीएमआर आपूर्ति पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में (सीएमआर) की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न प्रखंडों एवं राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति,लंबित मामलों तथा प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राइस मिलरों एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 10 जुलाई 2026 तक लंबित निर्गत स्वीकृति आदेशों के विरुद्ध शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों एवं राइस मिलरों को निर्देशित किया कि लंबित सीएमआर आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं राइस मिलर अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने दें।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएमआर आपूर्ति से जुड़े सभी विभाग, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं राइस मिलर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें।

 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति प्रत्येक राइस मिलर की जिम्मेदारी है तथा सभी संबंधित पक्षों को समन्वित प्रयास करते हुए समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करना होगा।

 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी राइस मिलरों को निर्देश दिया कि लंबित आपूर्ति में तेजी लाने के लिए अधिक से अधिक लॉट गिराना सुनिश्चित करें,ताकि निर्धारित अवधि के भीतर सीएमआर आपूर्ति का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।

 

बैठक में जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम श्री निशांत कुमार, विभिन्न प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित राइस मिलर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *