Featured

औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से बिहार पुलिस के जवान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव की है। मृतक की पहचान जोगड़ी गांव निवासी संजय कुमार के रुप में किया गया है। बताया जाता है कि मृतक संजय कुमार को 2017 में बिहार पुलिस के जवान की रूप में बहाली हुई थी। वह फिलहाल मोतिहारो में पोस्टेड था। 

मिली जानकारी के मुताबिक वह 2 दिन पूर्व  ही छुटी पर घर आया था। आज वह अपने घर की साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। शोरगुल के बाद परिजनों ने बिजली का कनेक्शन काटकर किसी तरह उसे करंट की चपेट से छुड़ाया गया और आनन- फानन में इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर हॉस्पिटल पहुँचते ही उपस्थित चिकित्सकों ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो में  चीत्कार सी मच गई। परिजन की रुदन से पूरे हॉस्पिटल परिसर में उपस्थित लोगों की आँखे नम हो गई। घटना की सूचने मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौप दिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वही घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जोगड़ी गांव में पूरी तरह से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 2010 में मृतक की शादी रेणु देवी के साथ हुई थी। उनके दो मासूम बच्चे भी हैं। उनके निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *